फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सनातन संस्कारों को भूलते जा रहे हैं युवा

Tue, 01 Aug 2023 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 23
विज्ञापन



सनातन संस्कारों को भूलते जा रहे हैं युवा

द्वारिकाधीश महाराज मंदिर में चल रही है शिव महापुराण कथा

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। श्री यज्ञ सैनी हलवाई जाति समाज के सहयोग से मंदिर श्री द्वारिकाधीश महाराज लुहाई करहल रोड पर शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को कथा के दौरान आचार्य वीरेंद्र स्वरूप त्रिवेदी ने शंकर पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। आचार्य ने कहा कि शंकर पार्वती के विवाह से ही सनातन धर्म के विवाह शुरू हुए।
विज्ञापन


आचार्य ने कहा कि सनातन धर्म में 16 संस्कार बताए गए हैं इनमें विवाह भी एक संस्कार है। आचार्य ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। आचार्य ने कहा कि आज भी सनातन धर्म के विवाह समारोह के दौरान मंडप पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की कथा सुनाई जाती है। आचार्य ने कहा कि मानव को अपने संस्कार को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने चिंता प्रकट की कि आज के युवा सनातन संस्कार को भूलते जा रहे हैं यही कारण है कि समाज में तरह-तरह की बुराइयां पैदा हो रही हैं। शादी के बाद आत्महत्या जैसे मामले बढ़ रहे हैं। आचार्य ने उपस्थित लोगों से सनातन धर्म का पालन करने की अपील की। कथा के दौरान नारायण गुप्ता, भगनवान दास, राजीव गुप्ता, ज्ञान गुप्ता, केके गुप्ता, सुभाष गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें