फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से आ रही थी तेज दुर्गंध, पड़ोसियों ने जब अंदर देखा तो उड़कर सभी के होश

Wed, 09 Oct 2019 03:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एक युवक का शव सात दिन से कमरे में सड़ रहा था। जब पड़ोसियों को बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


थाना गोवर्धन के कस्बा अडींग के जाट मोहल्ला में युवक रवि (19) पुत्र स्व. दिगंबर का शव पंखे से लटका मिला। गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। एक सप्ताह से लटके शव की जानकारी पड़ोसियों को बदबू आने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई है। 

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण तथ्य जुटाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। शव एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक अकेले रहकर मजदूरी करता था। पिता की मौत के बाद मां फरीदाबाद में ताऊ के घर रहती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें