सिढ़पुरा। क्षेत्र के एक गांव से युवती को अगवा कर पड़ोस के ही दो युवकों ने बंधक बना लिया। इस मामले में पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव में एक युवती शनिवार की रात अपने मकान की छत पर सो रही थी। रविवार की सुबह लगभग चार बजे पिता ने देखा की युवती छत पर नहीं थी। इस पर परिजन को चिंता हुई और उसकी तलाश किए। घर में युवती नहीं मिली तो उन्होंने पड़ोस में देखा। वहां से उन्हें आवाज सुनाई दी। उन्हें देखकर पड़ोस के युवकों ने युवती को बंधक बना रखा था। पिता व परिजन को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। युवती के पिता-माता थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दिए। पिता ने पड़ोस के युवक रवि और सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।