फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेम संबंधों के प्रति सचेत रहें युवक-युवतियां

Tue, 02 Jul 2024 03:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ऑपरेशन जागृति के फेज-2 के तहत सोमवार को भी जनपद में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं युवतियों को जागरूक किया गया। मिशन जागृति टीमों द्वारा जिले भर के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने सिढपुरा स्थित पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में महिला बालिकाओं, युवक-अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि लव रिलेशनशिप के प्रति परिवारी किशाेर व किशाेरियों को सचेत व जागरूक रहना चाहिए। परेशानियों के निदान एवं कानूनी सहायता वैचारिक व्यावहारिक परामर्श एवं रेफरल सुविधा तथा सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साइबर अपराध के बारे में भी बताया। थाना कासगंज के ग्राम भैसोरा बुजुर्ग, थाना सोरों ग्राम बसंतपुर व कुमरौआ, थाना ढोलना के ग्राम छिछौरा, थाना सहावर के ग्राम चांडी व शेखपुर नरई, थाना अमांपुर के ग्राम देवरी, थाना पटियाली के ग्राम करनपुर, थाना सिढपुरा के ग्राम बिलौटी, महिला थाना के ग्राम पवसरा, थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम इंद्रा जसनपुर व लभेडा, थाना सुन्नगढी ग्राम बमनपुरा, थाना गंजडुंडवारा के ग्राम बहरोजपुर व पचपोखरा में जागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें