आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में घर में घुस युवकों ने तीन मोबाइल चोरी कर लिए। नगला पदी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि 30 मई की रात वह घर पर सो रहे थे। इसी दौरान भरत उर्फ कन्हैया और अनुराग जैन ने उनके तीन मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित ने मोबाइलों के आईएमइआई नंबर भी पुलिस को दिए हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।