फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की हत्या कर जलाया चेहरा

Sun, 29 Oct 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गुड़ियाई गांव के समीप नहर की पटरी के किनारे झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव मिला है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोेस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन

राहगीरों ने नहर किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। शव के मिलते ही सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी ग्रामीण शव के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सका। मृतक शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव देखने से ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने हत्या करने के बाद शिनाख्त छिपाने के लिए उसके चेहरा व शरीर को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया हो। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुवे, सीओ पटियाली डीके पंत भी मौके पर आ गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

युवक के शव मिलने के मामले की जांच के लिए पुलिस ने फील्ड यूनिट का सहारा लिया है। यूनिट की टीम के सदस्यों ने मौके से साक्ष्य संग्रहित किए। इसके अलावा सर्विलांस व डॉग स्क्वैड की टीम भी मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। शव की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई है। इसके अलावा अन्य जनपद की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। युवक के शव के फोटो भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें