किशोरी को ले गया युवक, केस दर्ज
मैनपुरी। एक गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी 25 दिसंबर की सुबह घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए और तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी नहीं मिली। इस बीच पता चला कि किशोरी को जनपद फर्रुखाबाद गांव लखरौआ निवासी सलीम अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व तलाश शुरू कर दी है। संवाद