फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युवक ने किशोर की दिखाई अश्लील वीडियो, फिर करने लगा 'शर्मनाक' हरकत

Wed, 15 Jun 2022 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कुसमरा में एक युवक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। उसने किशोर को अपने घर लेकर जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में एक युवक ने पड़ोस के ही किशोर को अपने घर बुलाकर उसको पहले एडल्ट फिल्म दिखाई। उसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत की। इस पर किशोर उसके घर से भाग गया। किशोर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोर के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

किशोर को दिखाई एडल्ट फिल्म 

कस्बा के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कुसमरा चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका लड़का कपड़े की दुकान से घर वापस जा रहा था। उसी दौरान मोहल्ले का ही युवक अपने एक साथी के साथ किशोर को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोर को एडल्ट फिल्म दिखाकर अश्लील हरकत की। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़ित किशोर ने युवक की हरकतों का विरोध किया। जब वह नहीं माना तो किशोर किसी तरह उसके घर से भाग निकला। घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोर के पिता ने नामजद युवक के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें