फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने खुद को मारी गोली, पिता की इस बात से हुआ आहत; घर में मचा कोहराम

Wed, 05 Jul 2023 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि युवक पिता द्वारा डांटे जाने से आहत था।
विज्ञापन
थाना कुरावली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के  कुरावली थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुर निवासी एक युवक ने बुधवार की सुबह पिता की डांट से नाराज होकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुर निवासी शिवम बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। साथ ही वह पुलिस भर्ती को लेकर भी तैयारी कर रहा था। बुधवार की सुबह पिता ने देर से उठने पर डांट लगा दी। इसी बात को नाराज होकर शिवम ने अपने कमरे में तमंचा से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें