फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर ब्रांच नहर में मिला एक युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। सोमवार को बेवर ब्रांच नहर में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया तो वह क्षत विक्षत हो चुका था। पुलिस ने पहचान होने के चलते शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

सुबह जीटी रोड नहरपुल गैलानाथ पर एक करीब 40 वर्षीय युवक का शव नहर में बहता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकालने के बाद आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। युवक की लंबाई करीब सवा पांच फीट, शरीर पर काले रंग की शर्ट और लोअर था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को 72 घंटा तक मोर्चरी में रखा जाएगा। यदि पहचान नहीं होती तो पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें