फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाई को धक्का देकर काली नदी में कूद गया युवक

Thu, 23 Oct 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो6 नहर में कूदने वाले रंजीत दिवाकर का फोटो
विज्ञापन
भोगांव। पशुओं को चारा डालने को लेकर बड़े भाई से कहासुनी के बाद गुस्से में युवक नदी में कूदने के लिए घर से निकल गया। बड़े भाई ने काफी रोका मगर, युवक धक्का देकर काली नदी में कूद गया। काफी तलाश के बाद भी बृहस्पतिवार शाम तक युवक का पता नहीं लग सका था। घटनास्थल पर परिजन युवक के सकुशल मिलने की आस लगाए बैठे हैं। उधर, गोताखोर नदी में खोज रहे हैं।थाना क्षेत्र के भवानी नगर दानचौरा निवासी 20 वर्षीय रंजीत दिवाकर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठा पर खच्चर की ठेल से ईंट ढोने का काम करता है। उसके तीन बड़े भाई भी उसके साथ यहीं काम करते हैं। बुधवार शाम को पशुओं को चारा डालने को लेकर बड़े भाई से कहासुनी हो गई। इसके बाद रंजीत गुस्से में घर से बाहर निकल गया, वह काली नदी में कूद कर जान देने की बात कह रहा था। परिजन घबरा गए और बड़ा भाई करू पीछे से समझाने के लिए चला गया। मगर, रंजीत गुस्से में गांव हसरा काली नदी तक नहीं रुका।काली नदी पर जाकर रंजीत बैठ गया, करू ने वहां पहुंच कर रंजीत को समझाते हुए घर चलने के लिए कहा, बड़े भाई को देख वह नदी में कूदने लगा। करू ने उसका हाथ पकड़ लिया तो रंजीत ने धक्का मार दिया और नदी में कूद गया। छोटे भाई को काली नदी में डूबता देख करू ने बचाने के लिए काफी प्रयास किया, आसपास के लेागों से मदद मांगी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाम तक तलाश के बाद रंजीत का पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को फिर से गोताखोर तलाश में जुट गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर काटा आदि डाल कर ढूंढने के प्रयास किए, मगर समाचार लिखे जाने तक युवक नहीं मिल सका था। सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि काली नदी में युवक की तलाश की जा रही है, पुलिस जल्द ही उसे ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें