फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवक की मौत, दौड़ लगाते समय गिरा जमीन पर, घर में मचा कोहराम

Mon, 19 Sep 2022 09:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कानपुर में रहकर अग्निवीर की भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की सोमवार को दौड़ लगाते समय मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग कानपुर पहुंच गए। युवक के शव को देखकर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन व मृतक हिमांशू यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला का रहने वाला युवक कानपुर में रहकर अग्निपथ की भर्ती की तैयारी कर रहा था। बताया गया है कि युवक की दौड़ लगाते समय सोमवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को गांव लाकर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन


ग्राम ककरेट निवासी हिमांशु (23) पुत्र अजय पाल को सेना में जाने का मन था। जैसे ही अग्निपथ योजना शुरू हुई उसने तैयारी शुरू कर दी। परिजन भी उसके सेना में जाने को लेकर काफी उत्साहित थे। कानपुर में जैसे ही भर्ती की जानकारी मिली परिजन ने भी उसे जाने की इजाजत दे दी। इसके बाद वह कानपुर चला गया। सोमवार की सुबह दौड़ लगा रहा था। अचानक दौड़ते समय वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी उसके परिजन को दी गई। इस सूचना के बाद परिजन कानपुर पहुंच गए और उसके शव को पैतृक गांव ले आए।

परिवार का सबसे बड़ा बेटा था हिमांशु

हिमांशु परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसका 10 वर्षीय छोटा भाई है, जबकि चार बहनें हैं। परिवार में मात्र 10 बीघा खेती है। बड़े बेटे की इस मौत से परिवार सदमे में है। मां गुड्डो देवी अपने बड़े बेटे की मौत से काफी दुखी है। उसकी मौत से सभी द्रवित नजर आए। युवक हिमांशु की मौत की सूचना से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उसके घर पहुंच गए। लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें