फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रहा युवक लापता, पुलिस को दी तहरीर

Tue, 21 May 2019 08:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
missing
विज्ञापन
टैंटीगांव मथुरा का एक युवक यमुना एक्सप्रेसवे से कार में बैठ कर दिल्ली के लिए निकला था। लेकिन, युवक रास्ते से ही गायब हो गया। युवक का सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने सुरीर पुलिस से युवक का सुराग लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 
गांव तरा पचहरा थाना इगलास अलीगढ़ निवासी डोरी लाल वाल्मीकि अपने पुत्र संदीप (21) को दिल्ली जाने के लिए टैंटीगांव अंडरपास के निकट यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली के लिए वाहन में बैठाने आया था। उसने एक ईको कार में पुत्र को दिल्ली के लिए बैठा दिया। शाम को जब उसने पुत्र को फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद था। 

इसके बाद उसने दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के यहां फोन कर पुत्र की जानकारी चाही तो उन्होंने उसके वहां न पहुंचने की बात कही। अन्य रिश्तेदारों में भी उसकी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी सुरीर अनूप सरोज का कहना है तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें