फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डेबिट कार्ड चोरी होने के बाद ये गलती कर बैठा युवक, लगा 45 हजार रुपये का झटका; दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 04 Apr 2024 11:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

जेल में अपने दोस्त से मुलाकात करने आए युवक की एक्टिवा की डिकी का ताला टूट गया। उसमें से पर्स चोरी हो गया। पर्स में डेबिट कार्ट भी रखा हुआ था। शाम को उसे पता चला कि खाते से 45 हजार रुपये निकल चुके हैं। 
 
विज्ञापन
डेबिट कार्ड - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला जेल में दोस्त से मुलाकात करने आए एक युवक की एक्टिवा की डिकी का ताला तोड़कर मोबाइल और डेबिट कार्ड चुरा लिए गए। खाते से कई बार में 45 हजार रुपये निकाले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के सैवला निवासी आनंद प्रकाश की खाद-बीज की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनका दोस्त मारपीट के केस में जिला जेल में बंद है। वह बुधवार को उससे मुलाकात करने गए थे। पर्ची कटवाने के बाद जेल परिसर में अपनी एक्टिवा स्कूटर खड़ी कर उसमें पर्स और मोबाइल रख दिया। लॉक लगाकर दोपहर करीब 1 बजे जेल के अंदर गए। लौटकर 1:40 बजे देखा कि एक्टिवा की डिकी का लॉक टूटा है।

पर्स और मोबाइल चोरी थे। पर्स में डेबिट कार्ड भी था। शाम को उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर डेबिट कार्ड और साइबर सेल में मोबाइल चोरी होने की शिकायत की। तब पता चला कि खाते से कई में 45 हजार रुपये निकल गए। बृहस्पतिवार को उन्होंने हरीपर्वत थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें