अमांपुर। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हैं। एक विवादित पोस्ट युवक के द्वारा पोस्ट की गई। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
एक युवती के फोटो के साथ एक टिप्पणी कस्बा के शास्त्री नगर निवासी सोहेल सलमानी ने की। इस पोस्ट को सोहेल ने अपने फेसबुक एकाउंट से शेयर कर वायरल कर दिया। जिसके बाद यह पोस्ट लोगों तक पहुंची। पुलिस के पास भी यह पोस्ट वायरल होकर पहुंच गई। इस पर युवती के फोटो पर गैर समुदाय की टिप्पणी से दूसरों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। वहीं शांति व्यवस्था को भी नुकसान हो सकता है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और युवक को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी यतींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक को हिरासत में लेकर वायरल पोस्ट की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस नजर बनाए है। कोई ऐसी पोस्ट या टिप्पणी न करें जिससे शांति व्यवस्था के बिगड़ने की आशंका हो। ऐसे पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करेगी।