कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र से एक युवक लापता हो गया। युवक का सुराग न मिलने से परिजन चिंतित है। थाने में युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव प्रहलाद चक निवासी रजनेश (28) 26 अक्तूबर को घर से गाजियाबाद जाने की कहकर गया, लेकिन वह न तो गाजियाबाद पहुंचा और न ही घर वापस आया। पिता जय सिंह ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।