बाह। खेड़ा राठौर के मझटीला गांव में बुधवार रात 1 बजे इंद्रजीत का बेटा अंशु सो रहा था। हवा के लिए टेबल फैन पास में रखा था। सोते समय टेबल फैन का एक तार निकल कर अंशु के सीने पर गिरा, जिससे उसे करंट लग गया। चीख निकलने पर जागे परिजन उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन ने राहत की सांस ली है।