कासगंज। जिले में कोरोना से एक युवक संक्रमित निकला। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 677 पहुंच गया है।
गंजडुंडवारा का एक युवक आगरा में टूनेट जांच के दौरान कोरोना संक्रमित निकला। विभाग द्वारा एंटीजन से कराई गई 545 जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं निकला। वहीं 4 संक्रमित स्वस्थ्य हो गए। अब सक्रिय मरीज घटकर 14 रह गए हैं। संवाद