फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हैंडपंप से पानी पी रहे युवक को मारी गोली

Thu, 23 Oct 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो3 जिला अस्पताल से गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाते परिजन व मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला बड़ी नगरिया में बृहस्पतिवार सुबह मंदिर के पास लगे हैंडपंप से पानी पी रहे युवक को कार सवार लोगों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। बताया कि आरोपियों की तलाश में जुटी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी नगरिया निवासी 20 वर्षीय निखिल बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी नगरिया में शिव मंदिर के पास लगे हैडपंप से पानी पी रहा था। तभी वहां एक कार आकर रुकी, उसमें से नामजद दो युवक नीचे उतरे और गाली-गलौज करने लगे। एक दिन पहले हुए झगड़े में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक नामजद ने गोली चला दी। गोली निखिल के गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गोली लगने से घायल हुए निखिल के पिता संजीव कुमार से पुलिस ने जानकारी ली, तो गोली मारने वालों के नाम बताए। बताया कि एक दिन पहले मोहल्ले में झगड़ा हुआ था। नामजद को लगा कि निखिल भी मारपीट करने वाले लोगों का साथी है, बृहस्पतिवार को पुत्र को अकेला पाकर उस पर जानलेवा हमला किया गया। जबकि उनका पुत्र उक्त झगड़े में शामिल ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें