परिजन ने नहीं दी तहरीर
प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र ने बताया कि परिजन की ओर से कोई तहरीर किसी के खिलाफ नहीं दी है। हत्या की बात कही जा रही है लेकिन जिस दिशा में गोली लगी है, उससे आत्महत्या होना ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस से पहले परिजन पहुंच गए थे ऐसे में आत्महत्या में उपयोग किया गया हथियार गायब करने की आशंका लग रही है। सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगने से मौत हुई है। फोरेंसिक और एक्सपर्ट टीमों के माध्यम से जांच कराई जा रही है। परिजन किसी भी तरह की रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।