फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे पिता को ट्रक ने रौंदा, हो गई मौत; लोगों ने किया हंगामा

Thu, 21 Sep 2023 09:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे पिता को ट्रक ने रौंदा दिया। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
Agra News: हादसे में मृत गफूर खान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पवन विहार में बुधवार सुबह बेटी को स्कूल छोड़कर स्कूटी से घर आ रहे पिता को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन ने हंगामा किया। ट्रक में तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत किया। बाद में ट्रक को थाने ले जाया गया। चालक फरार हो गया है। 

विज्ञापन


टीला इस्लाम नगर निवासी गफूर खान लोडिंग आटो चलाते थे। बुधवार की सुबह छोटी बेटी रिया को स्कूल छोड़ने कालिंदी विहार गए थे। स्कूटी से घर लौटकर आ रहे थे। रोडवेज डिपो के पीछे पवन विहार में पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े। तभी ट्रक का पहिया निकलने से गफूर की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः-डीएम के तेवर सख्त: तीन सीएचओ पर गिरी गाज, सेवाएं समाप्त करने के निर्देश; प्रसव की कमी पर आशा-एएनएम को फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लोग पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को मौके से हटाया। ट्रक को चालक फरार हो गया। मृतक के परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस जब ट्रक को थाना परिसर में लेकर पहुंची तो उसका पहिया गड्ढे में फंस गया। इससे ट्रक में भरे यूरिया के कट्टे गिर गए। इससे एक सिपाही घायल हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें