करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव गढ़ी कुसमा खेड़ा में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। युवक मूलरूप से घिरोर क्षेत्र के गांव बरी पीपर का रहने वाला था। वह कुसमा खेड़ा भाई के घर रह रहा था।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बरी पीपर निवासी रोहित दास का पुत्र सौरभ (20) अपने भाई अखिलेश के घर थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव गढ़ी कुसमा खेड़ा स्थित घर में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सौरभ का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी क्याें की इसको लेकर परिजन कुछ भी जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।