फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महलोई में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव महलोई में बृहस्पतिवार को एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव महलोई के रहने वाले एक युवक ने पिता से कहासुनी के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। गांव निवासी राहुल भदौरिया (30) का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। बगैर पोस्टमार्टम ही परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें