फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया बेहोश

Tue, 19 Dec 2023 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया बेहोश
विज्ञापन

ईशन नदी के पास पड़ा मिला, परिजन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कस्बा औंछा क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी एक युवक को ईशन नदी के पास नामजद व साथियों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। ईशन नदी के पास जाकर युवक बेहोश होकर गिर गया। तलाश करते हुए पहुंचे परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी सुरजीत सिंह सोमवार को शहर बाजार आया हुआ था। शाम के समय वह वापस लौट रहा था। तभी गांव निवासी आशीष, अमन उर्फ छोटू ने अपने 7-8 साथियों के साथ ईशन नदी पुल के पास रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वह बच कर भागा और कुछ दूर जाकर बेहोश हो गया। आरोपियों के पास तमंचा भी था। कुछ देर बाद भांजा ढूंढता हुआ ईशन पुल के पास पहुंचा और उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद उसने परिजन को सारी घटना बताई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। सुरजीत की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें