पिनाहट। कस्बा के मल्हन टूला निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह शुक्रवार दोपहर चंबल से लौटकर अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में चंबल रोड पर बने क्वार्टर के पास कुछ लड़को ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर जांच शुरू कर दी है।