फिरोजाबाद जनपद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला सोना के परिवार ने पड़ोसी युवक पर युवती को जबरन शादी के लिए दबाव बनाने और मना करने उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी फरार है।
गांव नगला सोना निवासी सर्वेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री अजयरानी (20) से पड़ोस में रहने वाला युवक जयराम उर्फ छोटू पुत्री से जबरन शादी की कहकर उसे उठा ले जाने धमकी देता था। जब यह जानकारी उसे हुई तो 23 मार्च को इसकी शिकायत की तब पुलिस ने उसे शांति भंग में जेल भेजकर भेज दिया था।
परिजनों का आरोप है शनिवार दोपहर को छोटू ने पुत्री को अकेला देखकर शादी का दबाव बनाने लगा साथ ही परिजनों की हत्या करने और उसे बदनाम करने की धमकी दी। इतना ही नहीं वह एक जहर की पुड़िया भी उसे देकर गया था।
दनामी के डर से उसकी पुत्री ने जहर का सेवन कर लिया उसे अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वो पुड़िया भी उसके कपड़ों से लगी मिली। सर्वेश कुमार ने जयराम उर्फ छोटू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।