फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: वाहन फिटनेस के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, आगरा आरटीओ में शुरू की गई ये व्यवस्था

Sat, 10 Feb 2024 09:04 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वाहन फिटनेस के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। आगरा में निजी वाहन फिटनेस सेंटर खोलने की तैयारी है। जिसके बाद वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
 
विज्ञापन
आरटीओ आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस कराने में दिनभर लग जाता है। इस समस्या का समाधान जल्द होने जा रहा है। जिले में तीन नए निजी वाहन फिटनेस सेंटर खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


वर्तमान में वाहन फिटनेस के लिए संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय जाना पड़ता है। यहां पहले तो वाहन के कागज ठीक कराने में एक घंटे से अधिक समय लगता है। उसके बाद कतार में आरआई के आने का इंतजार करना पड़ता है। पूरा दिन खराब हो जाता है। निरीक्षण के दौरान वाहन में कोई कमी निकल जाए, तो फिर से कार्यालय के चक्कर लगाएं।

अब तीन नए निजी वाहन सेंटर खोलने की तैयारी में है। शार्प इन इंडिया अरसेना, जयराम एटीएस सेंटर एत्मादपुर और न्यू एग्री जंक्शन सेंटर किरावली को औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया गया है। आरटीओ अधिकारी वर्ष 2025 तक एक या दो वाहन सेंटर खुलने की उम्मीद कर रहे हैं। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि तीन वाहन सेंटरों के प्रस्ताव पर कार्य किया जा रहा है। शासन की अन्य शर्त पूरी होने के बाद कार्य शुरू करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


आरटीओ के सेंटर का नहीं खुला ताला
संभागीय परिवहन विभाग का वाहन फिटनेस सेंटर कुबेरपुर में बनाया जा रहा है। बिल्डिंग भी बन चुकी है लेकिन उपकरणों के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं हुई है। पिछले दो साल से सेंटर शुरू नहीं हो पा रहा है। करोड़ों रुपये बिल्डिंग निर्माण पर खर्च किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें