फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हेलिकॉप्टर से रमणरेती पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, गुरु शरणानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Thu, 15 Aug 2024 07:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

योग गुरु बाबा रामदेव कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज रमणरेती स्थित कार्ष्णि उदासीन आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने कार्ष्णि गुरु शरणानंद से आशीर्वाद लिया। 
 
विज्ञापन
रमणरेती पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार को कार्ष्णि उदासीन आश्रम रमणरेती पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे कुशलक्षेम जानी।
विज्ञापन


योग गुरु ने बताया कि कार्ष्णि गुरु के अचानक आश्रम से चले जाने की सूचना से उनका मन व्यथित हो उठा था। जब उनको मालूम हुआ कि महाराज चेन्नई साधना के लिए गए हैं। तब उन्हें राहत मिली। महाराज के आने की सूचना पर मिलते ही उनसे रहा नहीं गया।

विज्ञापन


योग गुरु हेलिकॉप्टर से सुरक्षा कर्मियों के साथ बुधवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर रमणरेती आश्रम में बने हेलिपैड पहुंचे। यहां से गोल्फ कार्ट से कार्ष्णि गुरु की कुटिया में पहुंचे। महाराज को साष्टांग दंडवत कर प्रणाम किया और शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। योग गुरु व कार्ष्णि गुरु के मध्य करीब दो घंटे बंद कमरे में वार्ता हुई। पत्रकारों से बातचीत में योग गुरु ने कहा कि महाराजजी केश दान कर एक नए अवतार में पधारे हैं। ऐसे में वे उनसे आशीर्वाद लेने आए हैं। ऐसे महापुरुषों का दर्शन व मार्गदर्शन जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। इसके बाद दोपहर 12. 30 बजे योग गुरु रवाना हो गए। इस दौरान कार्ष्णि संत दिव्या नंद महाराज, कार्ष्णि गोविंदा नंद महाराज, कार्ष्णि हरदेवा नंद महाराज , कार्ष्णि दिलीप महाराज, उमेश जटवानी, अशोक जोशी, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें