फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरात घर निर्माण में लगाई जा रही पीला ईंट, वीडियो वायरल

Sat, 22 Jun 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। नगर पंचायत द्वारा वार्ड नंबर 2 में एक बरात घर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मानकों की जमकर अनदेखी हो रही है। निर्माण में पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है तो वहीं मोहरंग के स्थान पर डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गुढ़ी में बरात घर का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। इसमें मानक के विपरीत घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। अव्वल दर्जे की ईंट के बजाए निर्माण में पूर्ण रूप से पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही मोहरंग का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। मोहरंग के स्थान पर डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है।
लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन ठेकेदार के आगे उनकी एक नहीं चल रही है। लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए हैं। मामले में एसडीएम सुप्रिया गुप्ता का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें