बाह: उतरने लगी यमुना नदी, खतरा बरकरार
बाह। तीन दिन के उफान के बाद बाह में यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। बुधवार को नदी का जलस्तर 6 इंच घटा है। तराई के गांवों गगनकी, बाग गुड़ियाना, चरीथा, पुरा रघुवर, रामपुर चंद्रसेनी आदि गांवों के कछार के खेतों में खड़ी बाजरे और तिल की फसल में पानी भर गया था। कछार की फसलें नष्ट होने के खतरे ने तटवर्तीय 35 गांवों के ग्रामीण और किसान चिंतित हो उठे थे। नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम बाह विनोद कुमार ने बताया जलस्तर में गिरावट के बावजूद हल्का लेखपालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।