हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस वे स्थित झरना नाला पर आठ जुलाई की सुबह हुए बस हादसे की सूचना न देने पर रोडवेज के यातायात निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
उनके भत्ते निकालने पर भी रोक लगा दी गई है। जांच में पाया गया है कि हादसे के बाद उन्होंने बसों में चेकिंग भी नहीं कराई, जबकि उनकी तैनाती आगरा-नोएडा रूट पर ही है।
यह हादसा इसी रूट पर हुआ था। अवध डिपो की बस नाले में गिर जाने से 29 लोगों की जान गई थी। हादसे की वजह ड्राइवर कृपा शंकर चौधरी को झपकी लग जाना बताई गई। पुलिस और रोडवेज ने हादसे के कारण की अलग अलग जांच कराई।
रोडवेज की जांच में पाया गया है कि धर्मेन्द्र शर्मा ने हादसे के बाद अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज त्रिवेदी ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं देने और बसों की चेकिंग नहीं करने की लापरवाही पर टीआई को निलंबित किया गया है।