खंदौली। थाना क्षेत्र के गांव सेमरा में श्रीराम मेले के तहत ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में कुल 51 कुश्तियां लड़ी गईं, जिनमें प्रमुख मुकाबले बराबरी पर छूटे।दंगल की मुख्य कुश्ती नरेंद्र और राजेश पहलवान के बीच हुई, जो कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। मेला कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह चौहान ने बताया कि 51 हजार रुपये की कुश्ती मेला अध्यक्ष आलोक सिकरवार ने कराई। दंगल का संचालन मेला संयोजक रामप्रकाश चौहान और डॉ. गजेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बब्बू चौहान, ग्राम प्रधान संदीप दिवाकर बंशी सिंह चौहान, पप्पू सिंह चौहान, लवकुशेंद्र सिंह चौहान, रामप्रकाश सिंह चौहान, धनवीर सिंह चौहान, दलवीर सिंह राठौर, बबलू राठौर, सौरभ चौहान आदि मौजूद रहे।