फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां शीतला का पूजन कर मांगी बच्चों की सलामती

Fri, 28 Mar 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अमांपुर में बासौड़ा पूजन के दौरान बच्चों का मुर्गा से उतारा करती बालिका ।
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा में शुक्रवार को महिलाओं ने माता शीतला के मंदिरों में बसौड़ा पूजन कर अपने बच्चों की सलामती की मनौती मांगी। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और माता का जलाभिषेक कर परिवार में खुशहाली की कामना की।बसौड़ा पूजन करने के लिए सुबह 5 बजे से ही महिलाओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कस्बा के कॉलेज रोड स्थित प्राचीन माता मंदिर, ग्राम देवी मंदिर एवं शास्त्री नगर स्थित शीतला मंदिर पर पहुंचकर विधि-विधान पूर्वक माता का पूजन किया गया। शीतला माता को एक दिन पूर्व तैयार भोजन का भोग लगाया गया। साथ ही बच्चों की सलामती मनौती मांगी।पंडित राजेश शर्मा ने बताया काफी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक बसौड़ा पूजन कर माता से अपने परिवार में खुशहाली और बच्चों के स्वस्थ रहने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें