फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गौरा-गौरी की पूजा कर मांगी परिवार की खुशहाली

Sat, 19 Aug 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। हरियाली तीज पर्व शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनें अपने साजन के लिए सोलह शृंगार में सजीं। उन्होंने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशियों के लिए मनौतियां मांगीं। सुहागिनों ने परंपरा के अनुसार बायना देकर आशीष प्राप्त किया।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। घरों में सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गईं। घरों की साफ-सफाई के बाद पकवान बनाने का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान तैयार किए। इसके बाद महिलाओं ने बाजार से एक दिन पूर्व खरीदे गए शृंगार के सामन से अपने को सजा संवार कर तैयार किया। हरी रंग की साड़ी व उसके साथ ही मैच के अन्य परिधान आदि पहनकर अपने को सोलह शृंगार में सजाया। इसके बाद मिट्टी के गौरी-गौरा बनाकर विधि विधानपूर्वक चौक पर विराजमान कराकर पूजन किया। मान्यता है कि तीज पर गौरी की पूजा करने से माता पार्वती दांपत्य जीवन को खुशियों से भर देती हैं। इसी के चलते सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद मनौतियां मांगीं। साथ ही पति की लंबी आयु के लिए उपवास भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें