फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रीवेंप योजना में 800 करोड़ रुपये के होंगे कार्य

Thu, 22 Feb 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन





बिजली सेवा एवं जन सम्पर्क अभियान के तहत सर्किट हाउस में विद्युत अधिकारियों ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विद्युत आपूर्ति एवं उपभोक्ता सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओ के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

अधीक्षण अभियंता रविप्रताप ने बताया कि रीवेंप योजना के तहत जिले में 800 करोड़ रुपये के कार्य होने हैं। इसके अलावा नगर पालिका मैनपुरी क्षेत्र के विस्तारीकरण में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के लिए 16.50 करोड़ रुपये आवंटित करके कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत बरनाहल क्षेत्र में विस्तारीकरण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के लिए 6.50 करोड़ रुपये आवंटित करके कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


्रउन्होंने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत 200 ट्रांसफार्मरंों की क्षमता वृद्धि, सिस्टम स्ट्रेंथ के तहत 20 करोड़ रुपये में 33 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, 33 केवी लाइन निर्माण, नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना होगी। तीन नए विद्युत उपकेंद्र नवीगंज, परौंख, भोजपुरा में बनेंगे। 27 नए 11 केवी फीडरों का निर्माण होगा। विभिन्न क्षमता के 1465 नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, कुंवर शर्मा, कार्यदायी संस्था अशोका बिल्डका के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें