फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान से 80 हजार रुपये लेकर भागा मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे के मोड़ बाईपास पर कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाला मजदूर दुकानदार पर रुपयों से भरा बैग लेकर भागने का आरोप है। बैग में 80 हजार रुपये थे। पीड़ित ने थाना सीकरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के लवकुश कॉलोनी निवासी मुन्ना खान की मोड़ बाईपास पर कबाड़ की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान पर माधवपुर थाना मोतीपुर जिला मुजफ्फरनगर का अरविंद यादव काम करता था। बताया कि उन्होंने रुपयों से भरा बैग दुकान पर रख दिया। इसके बाद किसी काम से बाजार चले गए। लौटे तो बैग गायब था। जिसमें 80 हजार रुपये और मोबाइल फोन था। मुन्ना खान ने बताया कि फोन करने पर अरविंद ने बात भी की, कहा कि वह बैग ले आया है। लौटा देगा, लेकिन न बैग लौटाया और न दुकान पर लौटकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें