फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद संजय को जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Wed, 03 Apr 2024 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुप्रीम कोट से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। साथ ही मिष्ठान का वितरण किया गया। बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय त्रिकोण फील्ड पर किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। योजना बनाकर सरकार विपक्ष के नेताओं को किसी न किसी मुकदमें में फंसाने का कार्य किया जा रहा। ताकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी की सफलता से भाजपा परेशान है। जनता इस आप आदमी पार्टी के साथ है, क्यों कि पार्टी की नीतियां जनहित की हैं।
महासचिव सुनील कुमार एडवोकेट ने कहा कि सांसद संजय सिंह को कोर्ट से जमानत मिलने का मतलब है कि सत्य की जीत होगी। कोर्ट से ही न्याय की उम्मीद है। सांसद को जमानत मिलने की जानकारी होने पर सभी ने खुशी का इजहार किया। खुशी जताने वालों में जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता संतोष कुमार राजपूत, तारा सिंह बघेल, प्रतिभा सिंह, राखी राजपूत, चंद्रवीर सिंह सोलंकी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें