फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद सुमन पर हमले से कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Fri, 02 May 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन में संबो​धित करते सांसद देवेश 
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना के द्वारा किए गए हमले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को एटा से सपा के लोकसभा सांसद देवेश शाक्य नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम संजीव कुमार को दिया। पीडीए समाज के उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने की मांग की। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलितों, अल्पसंख्यकों और शोषितों की आवाज उठा रही है।सपा का विश्वास बाबा साहब के संविधान में है। उन्होंने सांसद रामजी लाल सुमन पर करणी सेना के हमले पर आक्रोश व्यक्त किया और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग उठाई। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि सपा के पीडीए अभियान से भाजपा परेशान है। पार्टी हमेशा ही शोषितों और पीड़ितों के साथ है। करणी सेना के द्वारा राज्यसभा सांसद रामजीलाल पर हमला करना अलोकतांत्रिक घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें