भोगांव रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव सदस्य केंद्रीय चुनाव संचालन समिति ने बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता के लिए काम है। हर काम के लिए कार्यकर्ता है। मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के लिए सभी लोगों को संकल्प के साथ काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि जिसके पास जिस विधानसभा की जिम्मेदारी है। उस विधानसभा में ही प्रवास करें। प्रवास के दौरान पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को काम देकर सक्रिय करें। माट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट इस बार नया इतिहास रचेगी। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की दम पर इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट जरूर जीतेंगे। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के संयोजक और प्रभारी मंडलों पर जाकर लोगो से संपर्क करें। एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने भी संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, नगरपालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र ङ्क्षसह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, अरविंद तोमर, आलोक मिश्रा, प्रदीप चौहान, इटावा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, कुलदीप चौहान, ममता राजपूत, विमला राजपूत, मंजूषा चौहान, कविता राठौर, कमलेश राठौर, प्रदीप राज, कश्मीर सिंह, सत्यपाल यादव, प्रदीप तिवारी, घनश्याम दास गुप्ता, सौरभ दुबे मौजूद रहे।