फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पक्के पुल के एप्रोच का काम तेज, चंबल घाट जाने वाला रास्ता बंद

Sun, 25 Oct 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पक्के पुल के एप्रोच का काम तेज, चंबल घाट जाने वाला रास्ता बंद
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे के चंबल घाट पर पक्के पुल के एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। पुल के स्टॉपर से करीब 350 मीटर लंबा एप्रोच मार्ग बनाया जा रहा है। इसकी जद में पिनाहट से चंबल घाट तक जाने वाला पक्का रास्ता भी आ रहा है। शनिवार को एप्रोच की दीवार बनाने के लिए खोदाई की गई। इससे चंबल घाट तक जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। घाट तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। यह रास्ता नहर की तरह दिखाई दे रहा है। इसी मार्ग से अब लोगों को चंबल घाट तक पहुंचना होगा। पक्के पुल के एप्रोच का निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें