फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनरेगा से नहीं कराए काम, फर्जीवाड़ा कर किया भुगतान

Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मनरेगा में जिम्मेदार गड़बड़ी कर रहे हैं। मनरेगा से भुगतान में निर्धारित अनुपात की अनदेखी के बाद अब फर्जीवाड़ा सामने आया है। विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायतों में मनरेगा से लाखों रुपये का भुगतान कर लिया गया। काम नहीं कराए गए। धनराशि का गबन कर लिया गया। अमर उजाला की पड़ताल में मामला खुलने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


मार्च के प्रथम सप्ताह में शासन ने मनरेगा कार्यों के भुगतान के लिए धनराशि जारी की थी। इस धनराशि से जिले के तीन विकास खंडों में शासनादेशों का उल्लंघन कर भुगतान कर दिया गया। करहल, बरनाहल और घिरोर में निर्माण सामग्री के लिए निर्धारित 40 प्रतिशत से कहीं अधिक भुगतान किया गया।

इसके अलावा ग्राम पंचायतों में एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी मनरेगा कार्यों के नाम पर किया गया। ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण दिखाकर भुगतान कर लिया गया। यहां काम नहीं कराए गए। खबरें प्रकाशित होने के बाद कुछ जगह काम शुरू करा दिया गया। अधिकांश जगह अब भी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत मुगलपुर
ग्राम पंचायत मुगलपुर के गांव धर्मपुर में नरेंद्र के घर से गिरीश के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण दिखाकर 3.18 लाख रुपये मनरेगा से भुगतान कर लिया गया। मौके पर गली आज भी कच्ची है। नाली न होने के चलते किनारे दलदल है। कागजों में ये गली पक्की बन चुकी है। इसकी पूरी धनराशि का फर्जीवाड़ा कर लिया गया।



विकास खंड बरनाहल की ही ग्राम पंचायत दिहुली में प्राथमिक पाठशाला परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य के नाम पर मनरेगा से कार्य दिखाया गया है। इसमें 8.09 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया। मौके पर कुछ भाग में ही केवल इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया है। वहीं बाकी भाग अब भी लाल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। कार्य से पहले ही फर्जी भुगतान कर लिया गया।
विज्ञापन




अगर बिना कार्य कराए भुगतान किया गया है तो ये गबन की श्रेणी में आता है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -पीसी राम, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें