फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेहनत अपनी ईमानदारी से करें मेहनत, मिलेगी सफलता

विज्ञापन
किरावली आईएएस बनीं तनीषा का गांव कुकथला आने पर जोरदार स्वागत सम्मान फोटो स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन

विज्ञापन
किरावली। गांव कुकथला निवासी तनीषा सिंह का गांव आने पर सोमवार को लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। तनिषा ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 930वीं रैंक पाकर गांव का नाम रौशन किया है। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह बताया कि तनिषा ने 9वीं तक पढ़ाई गांव में रहकर की। उसके वाद में 12वीं तक की शिक्षा आगरा में की थी। बाद केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद एक कंपनी में तीन साल नौकरी की। स्वागत से अभिभूत तनिषा सिंह ने कहा कि दुनिया में कोई सफलता पाना असंभव नहीं है, लेकिन प्रयास ईमानदारी और पूरी मेहनत से होना चाहिए। स्वागत करने वालों में धीरज सिकरवार, सुमन सिकरवार, लाल सिंह कुशवाह,भगवान सिंह बघेल, राम खिलाडी, सुमन, हीरा सिंह, राजकुमार, श्याम बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें