फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए कार्य करें खंड शिक्षाधिकारी:बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को समय से औचक निरीक्षण के साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जाने को कहा है।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिहं ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि सभी अपने- अपने विकास खंड में स्कूलों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षणों की रिपोर्ट उनके कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों और शिक्षक- शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि वे समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। शिक्षक- शिक्षिकाओं के पास आईकार्ड जरूरी है। स्कूल में एक फ्लैक्स तैयार कर उस पर सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारियों के फोटो पद नाम सहित चस्पा कराए जाएं। स्कूलों में बच्चों को साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। पाठ्यक्रम महीने के हिसाब से विभाजित कर बच्चों को शिक्षा दी जाए। कमजोर बच्चों को समूह बनाकर शिक्षा प्रदान की जाए। छात्रों की मासिक प्रगति रिपोर्ट भी तैयार की जाए। बीएसए ने स्पष्ट कहा कि शिक्षण कार्य में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गौरतलब है कि एडी बेसिक को बुधवार को जिले के स्कूलों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा का स्तर निम्न मिला था। और जिलाधिकारी ने भी बैठक में नाराजगी प्रकट की थी। दोनों अधिकारियों की नाराजगी के बाद बीएसए ने बृहस्पतिवार को ये आदेश जारी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें