फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जारी रहेगा अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार

Fri, 21 Jun 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। शुक्रवार को अधिवक्ता सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि एसडीएम ने एक पत्र भेजकर उनकी सभी मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों के कार्य प्रणाली को भी सुधारे जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया की सभी कोर्ट समय से बैठकर काम करने को तैयार है। लेकिन जो पत्र भेजा गया है उसमें सभी बातों को विस्तार से नहीं दर्शाया गया है। उन्होंने एसडीएम को भेजे गए पत्र में कार्य बहिष्कार को मंगलवार तक जारी रखने तथा अपने पत्र पर उनकी मांगी गई मांगों को विस्तार पूर्वक लिखकर दिए जाने का अनुरोध किया है। इस मौके पर राजेश पांडेय, अशोक कश्यप, शिशुपाल सिंह, रमेश तिवारी, हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें