फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुले आसमां में महिलाएं खुद तय करेंगी अपनी राह

Fri, 03 Mar 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी शिवानी मिश्रा ने आरएस एजूकेशनल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बालिकाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनके लिए कोई बंदिश भी नहीं है। उनके सामने खुला आसमां है, वे अपनी उन्नति का रास्ता खुद तय करें। बेहतर शिक्षा हासिल कर मां-बाप के साथ अपने क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को किशोरियों और महिलाओं के साथ डिजिटल शिक्षा और स्वावलंबन की चुनौतियों से किशोरियों को अवगत कराया गया। महिला कल्याण अधिकारी ने छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के बारे में भी जानकारी प्रदान की। सेंटर मैनेजर कामिनी यादव ने कहा कि बेटियों के लिए सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा के तहत पढ़ाई के कई मौके प्रदान किए जा रहे हैं। जिला समन्वयक नीता तिवारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग गतिविधियों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रतिमा दुबे ने छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के बारे में बताया कि वे ऑनलाइन पढ़ाई कर अपने निश्चित क्षेत्र में उन्नति के प्रयास कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें