फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा

Fri, 10 Nov 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में लखपति महिला कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि लखपति महिला कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक कर आत्म निर्भर बनाया जाएगा। समिति के सभी सदस्य समन्वय बनाकर इस योजना का सफल बनाएं।जिलाधिकारी ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाना है। जिससे वे आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होकर स्वयं का व्यवसाय या उद्यम शुरू कर सकें। मनरेगा में 100 दिन का कार्य, महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए ऋण, ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सखी द्वारा विद्युत बिल जमा करना, स्वरोजगार हेतु महिलाओं को अचार, मुरब्बा, पापड़ बनाने एवं हस्तशिल्प का प्रशिक्षण देने एवं अन्य छोटे छोटे उद्योगों, व्यवसायों में महिलाओं को जागरूक कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ और आत्म निर्भर बनाया जाए। ताकि महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण करने के साथ ही आगे बढ़ सकें तथा समाज और देश की प्रगति में सहभागी बनें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा समस्त संचालित विभागीय योजनाओं में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई जाए। उनकी सूची एनआरएलएम को उपलब्ध कराएं। जिससे जनपद का डाटाबेस तैयार कराया जाए और महिलाओं की सहभागिता का लक्ष्य पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सहभागिता योजना के अंतर्गत महिलाओं को अच्छी नस्ल की गाय नि:शुल्क उपलब्ध कराएं। जिसमें विभाग द्वारा गाय के भरणपोषण और चारे के लिए 50 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। महिलाएं गाय के दूध की बिक्री कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें