फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने शिव-पार्वती को पूजा, यमुना में किया दीपदान

विज्ञापन
बटेश्वर घाट पर पूजन करतीं महिलाएं।  - फोटो : bah
विज्ञापन
बाह। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं सोमवार को छठ पूजा के लिए बटेश्वर पहुंची। गौरी शंकर मंदिर में शिव-पार्वती की शृंगार पूजा की। पूजन के बाद यमुना में दीपदान किया। गोकुल मंदिर में तुलसी और ब्रह्मलालजी महाराज मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर संतों को भोजन कराकर पुण्य अर्जित किया। गंगा देवी, बैजंती देवी, राधिका, स्नेहा, सुमन, ममता, लता, रानी आदि ने बताया कि कार्तिक स्नान व्रत रखने वाली महिलाएं छठ को ब्रज के गीत गाते हुए बटेश्वर में यमुना और शिव पार्वती की शृंगार पूजा कर परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं का यमुना और भोलेनाथ की पूजा और दीपदान के लिए दिनभर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें