कासगंज। जिले में अलग-अलग क्षेत्राें में दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। दोनों ही मामलों में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
सहावर क्षेत्र के गांव में 14 सितंबर को महिला अपने घर में अकेली थी। तभी गांव के अबरार, आबिद, सलमान, अमन उसके घर में घुस आए। उनके द्वारा महिला से छेड़खानी की गई। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर भाइयों को आता देख आरोपी लाठी डंडों से महिला के भाइयों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।
गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव में 14 सितंबर की सुबह महिला बाजरा के खेत पर गई थी। वहीं गांव का ही पप्पू आ गया। महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए चीख पुकार। उसकी चीख पुकार पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की है।