फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्तन और सर्वाइकल कैंसर की पहचान के लिए महिला डॉक्टरों को मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 18 Jan 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महिलाओं में बढ़ रहे स्तन और सर्वाइकल कैंसर को देखते हुए सरकार की तरफ से सभी महिला डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इसके लिए सौ शैया अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अस्पताल की डॉक्टर ज्योति तोमर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जल्द ही वे जिले की अन्य महिला डॉक्टरों को स्तन और सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों की जांच का प्रशिक्षण देंगी।पिछले कुछ सालों से महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले बढ़े हैं। 100 में से 22 से 25 महिलाएं इस प्रकार के कैंसर से पीड़ित मिल रही हैं। समय से लक्षण की पहचान नहीं होने के कारण महिलाओं की मौत भी हो रही है। सीएमओ ने बताया कि यदि समय से जांच हो जाए तो इन महिलाओं की जान को बचाया जा सकता है। इसके लिए महिला डॉक्टरों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। सरकार की तरफ से सौ शैया अस्पताल में संपूर्णा क्लीनिक की स्थापना की गई है। इस क्लीनिक का प्रभारी डॉ. ज्योति तोमर को बनाया गया है। ज्योति तोमर को प्रदेश स्तर पर पूर्व में स्तन और सर्वाइकल के प्राथमिक लक्षणों की जांच का प्रशिक्षण दिया गया है। अब उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अन्य महिला डॉक्टरों को भी संबंधित कैंसर की जांच का प्रशिक्षण दें। इसके लिए सीएमओ से समय सारिणी जारी की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही जिले के सभी महिला डॉक्टरों को स्तन और सर्वाइकल कैंसर की जांच से संबंधित प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें