संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में बुधवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हिचकी आने के बाद वह बेसुध हो गई थी। महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नसीरपुर निवासी शिवम चौहान की पत्नी संध्या(22) बुधवार शाम घर पर थी। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद संध्या को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद